JW Marriott Mumbai cockroach
मुंबई के एक फाइव-स्टार होटल में डिनर के दौरान मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अशोक सेठ को एक असहज अनुभव हुआ। उनके डिनर टेबल पर एक कॉकरोच घूमता हुआ दिखाई दिया।
डॉ. सेठ शनिवार रात मुंबई के सहार इलाके में JW Marriott के Romano रेस्टोरेंट में डिनर कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने अपनी टेबल पर खाने के आसपास एक छोटे कॉकरोच को घूमते देखा।
इसके बाद रविवार शाम उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना के बारे में पोस्ट किया। उन्होंने होटल की हाइजीन को लेकर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की और महाराष्ट्र के Food Safety Commissioner तुकाराम मुंढे को भी टैग किया।
Look who came for dinner unexpectedly. ‘Roachie’ – a baby *cockroach was on our table wanting to share our dinner at the Romano restaurant at JW Marriott , Sahar , Mumbai, Saturday night*!!! Despite our persuasion ‘ Roachie’ refused to leave . Maybe wanted Piazza and not… pic.twitter.com/w1h92KZiaU
— Dr. Ashok Seth (@Dr_AshokSeth) September 20, 2026
डॉ. अशोक सेठ ने कॉकरोच को मजाकिया अंदाज में ‘Roachie’ नाम दिया। उन्होंने लिखा कि शनिवार रात Romano रेस्टोरेंट में उनके टेबल पर अचानक एक मेहमान आ गया।
उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि ‘Roachie’ उनके साथ डिनर शेयर करना चाहता था। उन्होंने उसे वहां से जाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं गया।
डॉ. सेठ ने आगे मजाक करते हुए लिखा कि शायद वह पास्ता नहीं बल्कि पिज्जा खाना चाहता था।
हालांकि, यह अनुभव उनके लिए बिल्कुल मजेदार नहीं रहा। उन्होंने बताया कि कॉकरोच को देखने के बाद उनकी भूख ही खत्म हो गई और वे डिनर पूरा किए बिना रेस्टोरेंट से चले गए।
घटना के बाद डॉ. सेठ ने महाराष्ट्र के Food Safety Commissioner तुकाराम मुंढे को अपने पोस्ट में टैग किया।
उन्होंने लिखा कि वे मुंढे के इलाके में हैं और उम्मीद है कि वह इस मामले को भी देखेंगे। उन्होंने FSSAI और JW Marriott को भी टैग किया।
तुकाराम मुंढे पिछले कुछ महीनों से महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर चल रहे निरीक्षणों के कारण चर्चा में हैं। उनके नेतृत्व में रेस्टोरेंट, होटल और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई है।
घटना पर JW Marriott की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
इस बीच महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा को लेकर कार्रवाई तेज हुई है। 18 सितंबर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 100 दिनों में महाराष्ट्र FDA ने लगभग 12,000 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इनमें 5,200 से अधिक प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस दिए गए, जबकि 603 लाइसेंस निलंबित किए गए।
ऐसे में JW Marriott के डिनर टेबल पर कॉकरोच मिलने की घटना ने होटल की हाइजीन और फूड सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े किए हैं।
हालांकि, Romano रेस्टोरेंट में हुई इस घटना के बाद कोई सरकारी निरीक्षण या प्रशासनिक कार्रवाई हुई है या नहीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।