• 19 October 2026
  • Monday
ad
ad
ओमान तट ड्रोन हमला

ओमान तट के पास दो तेल टैंकरों पर ड्रोन हमले का आरोप, दो भारतीय नाविक लापता

निकारागुआ और मार्शल आइलैंड के झंडे वाले दो जहाजों पर ड्रोन हमले का आरोप लगा है। हमले के बाद लापता दो भारतीय नाविकों की तलाश ओमान की तटरक्षक बल ने शुरू कर दी है।

ओमान तट के पास दो तेल टैंकरों पर ड्रोन हमले का आरोप, दो भारतीय नाविक लापता

ओमान तट ड्रोन हमला

Published by: cloudtv-newsroom
  • Posted:October 12, 2026 8:51 am
  • Update:October 12, 2026 8:51 am
  • Facebook
  • Telegram
  • X
  • Whatsapp

ओमान तट के पास निकारागुआ और मार्शल आइलैंड के झंडे वाले दो तेल टैंकरों पर व्यापक ड्रोन हमले का आरोप लगा है। हमले के बाद भारतीय नाविक वीर बहादुर यादव और अमित सिंह लापता हैं। ओमान की तटरक्षक बल ने दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

दोनों जहाजों पर 11-11 भारतीय नाविक

दोनों जहाजों पर 11-11 भारतीय नाविक मौजूद थे। हमले के बाद वीर बहादुर यादव और अमित सिंह का पता नहीं चल पाया है। यह घटना ओमान तट और हॉर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े क्षेत्र में हुई है।

भारत ने हमले की निंदा की

भारत के विदेश मंत्रालय ने सोमवार को जारी बयान में हमले की कड़ी निंदा की। मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नाविकों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर निर्बाध नौवहन सुनिश्चित करने और अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई करने का आह्वान किया।

विदेश मंत्रालय ने समस्याओं के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति का रास्ता अपनाने की अपील भी की।

हॉर्मुज क्षेत्र की स्थिति पर चिंता

विदेश मंत्रालय के अनुसार, वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हो रहे हमले हॉर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े क्षेत्र की स्थिति को और खराब कर सकते हैं। बयान में कहा गया है कि पिछले फरवरी में ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद से हॉर्मुज जलडमरूमध्य की स्थिति तनावपूर्ण है।

इससे पहले 9 अक्टूबर को ओमान तट के पास पनामा के झंडे वाले एक जहाज पर इसी तरह के ड्रोन हमले की बात सामने आई थी। उस जहाज पर सवार 22 भारतीय सुरक्षित थे।

More Stories